AkतकNews Digital | बहराइच |
भारत-नेपाल सीमा पर कोडीन मिक्स कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार
बहराइच के भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में पुलिस और औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,349 बोतल कोडीन मिक्स कफ सिरप और 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। छापेमारी के दौरान आठ बोरियों में रखी गई नशीली एवं नियंत्रित दवाओं का जखीरा भी जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान आदित्य मिश्रा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और औषधि प्रशासन मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटे हैं कि नशीली दवाओं का यह जखीरा स्थानीय बिक्री के लिए था या इसके तार सीमा पार तस्करी से जुड़े हैं।
डिस्क्लेमर: यह समाचार पुलिस एवं प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक गिरफ्तार व्यक्ति को कानूनन आरोपी माना जाएगा, दोषी नहीं।
#newsupdate #upnews #upcrime