अकबरपुर: घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
रूरा थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव की रहने वाले मनीष कुमार ने गांव के चार लोगों संदीप गौतम, मनीष कुमार, दीपांशू व शिवम कुमार के विरुद्ध थाना रूरा में घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर देने व जान से मारने की धमकी देने पर तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।