खरीक: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त, नाव बना लोगों का सहारा
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर आने-जाने के लिए लोग गंगा जलमार्ग पर निर्भर हैं। महादेवपुर घाट पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा में तेज धार और छोटी नाव पलटने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने छोटी नावों के परिचालन पर रोक लगा दी है। अब केवल बड़ी नावों से यात्रियों को पार कराया जा रहा है।