फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में थाना दक्षिण पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, 885 लीटर अवैध शराब नष्ट
थाना दक्षिण में वर्ष 2025 के आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में शनिवार शाम 5 बजे करीब बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत 48 मामलों से संबंधित कुल 885 लीटर शराब का विनिष्टीकरण किया गया।