अगिआंव: नारायणपुर -डिलिया पथ पर बाइक पोल में टकराई, दो हुये जख़्मी
नारायणपुर -डिलिया पथ पर एक बाइक पोल में टकरा गई जिससे बाइक पर बैठे दोनो लोग जख्मी हो गए। दोनो जख़्मी नारायणपुर निवासी दारा सिंह व बिक्कू कुमार बताये जा रहे है। पुलिस ने बताया कि दोनों लोग बाइक से बाज़ार करने नारायणपुर जा रहे थे कि सड़क किनारे पोल में अनियंत्रित होकर टकरा गए।