अगिआंव: नामंकन को लेकर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर के छात्रों ने स्कूल में नामांकन को लेकर प्रवेशउत्सव कार्यक्रम के तहत स्कूल से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ रामशंकर पाण्डेय ने हरी दिखाकर रवाना किया। ये प्रभातफेरी कार्यक्रम शिक्षा विभाग के निर्देश पर निकाली गई है।