अगिआंव: नारायणपुर पुलिस ने बरुणा मोड़ से एक अबैध बालू लदे ट्रैक्टर किया जप्त
बरुणा मोड़ से नारायणपुर पुलिस ने बिना चालान के अबैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जप्त करने के बाद खनन व परिवहन बिभाग को सूचित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सप्ताह में दो चार अबैध बालू ले जा रहे गाड़ियों को पकड़ा जाता है लेकिन बालू माफियाओं में इसका कोई डर नही है।