अगिआंव: अगियांव प्रखण्ड में पशु पालन विभाग द्वारा अभी तक 500 सौ पशुओं को लगाया गया टीका
पशु व मत्स्य विभाग के निर्देश पर अगियांव प्रखण्ड में पशु पालन विभाग द्वारा लंपि बीमारी से बचाव को ले टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। ये कार्यक्रम 1 अप्रैल से चल रहा है और 13 अप्रैल तक चलेगा। इसमे 13400 पशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। अभी तक 500 पशुओं को टीकाकरण किया गया है। इसके लिये 15 निजी टीकाकर्मी को लगाया गया है जो घूम-घूम कर पशुओं को टीकाकरण करेंगे।