अगिआंव: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के द्वारा किरकिरी पंचायत सरकार भवन में की गई क्लस्टर बैठक
किरकिरी पंचायत सरकार भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगियांव के द्वारा एक क्लस्टर बैठक स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कि गई।बैठक बीएमसी मनोज कुमार के नेतृत्व में हुआ। मनोज कुमार, सुपरवाइजर राणा प्रताप सिंह व आशा फैसिलेटर प्रीति देवी के द्वारा सभी आशा व स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण संबंधित जानकारी अवगत कराई गई। इस मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी व आशा उपस्थित थी।