पटना ग्रामीण: सीएम हाउस के बाहर शख्स ने पुतला जलाया, NDA की बैठक के दौरान कार्रवाई न होने से था नाराज
1 अणे मार्ग स्थित CM हाउस के बाहर एक श्ख्स पुतला लेकर पहुंच गया और अचानक उसमें आग लगा दी। बाहर मौजूद पुलिस वालों ने उसके हाथ से पुतला छीना और उसे हिरासत में लिया है। शख्स एक केस में पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से नाराज है। पुतला जलाने के दौरान शख्स ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। शख्स ने कहा कि एक बीजेपी नेता ने उसकी मां की गाड़ी से रौंदकर हत्या कर दी है।