पटना ग्रामीण: सीएम आवास में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई एनडीए की बैठक, सांसद, मंत्री और विधायक रहे मौजूद
सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 11:30 से NDA की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। इसमें 2025 के चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की जा रही है। साथ ही विधानसभा उपचुनाव को लेकर नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम और एनडीए के सभी मंत्री, सांसद, विधायक विधान पार्षद और तमाम नेता मौजूद हैं।