कुटुंबा: कुटुंबा में दूल्हे के पिता को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार, डेढ़ लाख में मिली थी सुपारी
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के चिंतावन बिगहा गांव में शादी के दिन दूल्हे के पिता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोलीकांड में शामिल शूटर राकेश कुमार को पटना जिले के मनेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी कुटुंबा पुलिस की दबिश के बाद हुई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेउर जेल भेज दिया गया है