टीकमगढ़: साइबर सेल टीकमगढ़ एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की कार्रवाई से साइबर फ्रॉड में गई ₹1,61,132 की राशि आवेदकों को मिली वापस
पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल टीकमगढ़ को ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में साइबर सेल द्वारा प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 आवेदकों से ठगी किये गए₹1,61,132 जिन बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे उन्हें फ्रीज करवा दिया गया था।साइबर सेल की सहायता से 5 आवेदको से ठगे गए ₹1,61,132 रूपए आवेदकों के बैंक खाते में बापस जमा करवा दिए गए। आवेदकों से ठगी गई राशि आरोपियों के अकाउंट होल्ड करवाकर आवेदकों के अकाउंट में बापस करवाए गए।