कसिया: दुदही में सरकारी जमीन पर एक विद्यालय द्वारा रास्ता बनाए जाने को लेकर विवाद गहराया
दुदही नगर पंचायत के वार्ड नं. 2 में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर शुरू हुए विवाद में अब स्थानीय लोगों की भी इंट्री हो गयी है। लोग विद्यालय पर अवैध कब्जा का आरोप लगा रहे है। वहीं नगर पंचायत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।