कसिया: साखोपार और शामपुर हतवा गांव के किसानों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित भूमि का विरोध करते हुए निकाली रैली
कसया क्षेत्र के साखोपार और शामपुर हतवा गांव के सैकड़ों किसानों द्वारा रविवार को उपजाऊ भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले उपजाऊ भूमि में स्मार्ट सिटी बनाने के प्रस्ताव के विरोध मे रैली निकाली गई। रैली में प्रशासन की माना मानी, किसान एकता जिंदाबाद नारों के साथ शामपुर हतवा गांव से निकलते हुए बाड़ीपुल पर समाप्त हुई।