मंसूरचक: ठंड से बेहोश हुई मध्य विद्यालय नैपुर की शिक्षिका, निजी नर्सिंग होम में भर्ती
ठंड की चपेट में आने से मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत के राजकीयकृत मध्य विद्यालय नैपुर में मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे शिक्षिका कुमारी पूजा बेहोश हो गई. शिक्षिका को नीचे गिरता देख स्कूली बच्चों में अफरा-तफरी माहौल कायम हो गया. इसके बाद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने शिक्षिका को बहरामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.