मंसूरचक: समसा-1 पंचायत में हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मंसूरचक प्रखंड के समसा एक पंचायत के वार्ड संख्या 7 में रविवार की दोपहर 02:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता ने एक युवक को देशी रिवाल्वाल, एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी युवक समसा गांव निवासी राम प्रकाश पासवान है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है.