मंसूरचक: गनपततौल में विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस कर रही जाँच
मंसूरचक प्रखंड के गणपतौल पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के कमरा का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र पासवान ने उक्त घटना के संबंध में मंसूरचक थाना में बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आवेदन देकर कहा है कि बिती रात अज्ञात चोरों ने स्कूल कमरा का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है.