मंसूरचक: गुरदासपुर निवासी मो. इजहार बने जन-सुराज पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी को मजबूत बनाने पर देंगे ज़ोर
मंसूरचक प्रखंड के गुरदासपुर निवासी जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इजहार अली को पार्टी के प्रदेश कार्य समिति का सदस्य जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मनोनीत कर प्रमाण पत्र दिया. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 04:00 बजे दी गई. प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनने के बाद उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी जैसा सिद्धांत किसी भी दल का नहीं है.