परिहार: तीन साल से फरार पॉक्सो आरोपियों समेत नौ गिरफ्तार
परिहार थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न मामलों में फरार चल रहे नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि तीन वर्षों से फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपी सिसवा निवासी सगीरा खातून एवं अजमल को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कांड संख्या 80/13 के चार आरोपियों तथा न्यायालय से निर्ग