हाथरस: दीपावली पर्व के दृष्टिगत पुलिस ने 33 टन अवैध पोटाश-गंधक आतिशबाजी सामग्री सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री के संभावित भंडारण एवं निर्माण स्थलों को चिन्हित कर लगातार चेकिंग एवं तलाशी की कार्यवाही के दौरान सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित आतिशबाजी निर्माण सामग्री की भारी मात्रा बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 33 टन पोटाश व गंधक बरामद हुई है।