पीरटांड: काठवार में सड़क हादसे में सुजीत कुमार गुप्ता की मौत, 9 वर्षीय मनीष घायल, पुलिस जांच में जुटी।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के काठवार में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में सुजीत कुमार गुप्ता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार गुप्ता अपने घर से किसी काम से बादडीहा जा रहे थे। इसी दौरान काठवार के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया।