झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सोमवार 2 बजे जामा प्रखंड संसाधन केंद्र में कनीय अभियंता दिलीप कुमार की अध्यक्षता में सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं में गैप एनालिसिस सत्यापन हेतु बीआरपी सीआरपी के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।जिसमें आधारभूत संरचना पेयजल शौचालय विद्युत वर्ग कक्ष रैंप हैंड रेल व अन्य बिंदु पर सत्यापन कर सूचीबद्ध किया गया।