गुना नगर: फ्रेंड्स कॉलोनी में पैसे के लेनदेन को लेकर बच्चों में विवाद, एक बच्चे को चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती
गुना कैंट थाना की फ्रेंड्स कॉलोनी में 30 नवंबर की शाम को पैसे के लेनदेन में बच्चों में विवाद होने का मामला सामने आया है। कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा, बच्चों में पैसे की लेनदेन का विवाद हुआ, 5-6 बच्चे थे। एक नाबालिक बच्चा सुमित पुत्र नेपाल जाट निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी को चाकू मार दिया, जिला अस्पताल में भर्ती है, मामले में कार्यवाही और जांच जारी है।