चकरनगर: ब्लॉक सभागार में अनाथ व असहाय बच्चों को लाभ दिलाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए गए निर्देश
गुरवार को दोपहर करीब 3 बजे जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देश पर पहुंचे बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने यहां ब्लॉक सभागार में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप के अंतर्गत क्षेत्र से असहाय व अनाथ बच्चों को लाभांवित कराएं।