गुन्नौर: कस्बा गवां में भगवान परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण महासभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा
रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में रविवार दोपहर करीब 2 बजे ब्राह्मण महासभा के द्वारा भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हरीश शर्मा ने किया। शोभा यात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग बैंड की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जय परशुराम जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा।