मानसी: गंडक पुल से कूदकर जाने वाली युवती की पहचान हुई, मेहसौरी की रहने वाली है
एनएच 31 स्थित खगड़िया बलुआही के निकट गंडक पुल से दो दिन पहले नदी में कूदकर जान देने वाली युवती की पहचान हो गई है। मंगलवार की शाम 6:00 बजे युवती के परिजनों ने शव की पहचान किया। मृतका युवती खगड़िया प्रखंड अंतर्गत मेहसौरी की रहने वाली 19 वर्षीय नीलम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने बताया कि घरेलू टेंशन को लेकर उसकी बहन घर से निकल गई थी।