मानसी: चुकती में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया
मानसी थाना क्षेत्र के चुकती से पुलिस ने शनिवार की शाम 6:00 बजे गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के चुकती के रहने वाले राजदीप यादव के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गई है। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक अर्द्धनिर्मित