मानसी: मानसी में नशा मुक्त भारत के प्रधान कार्यालय में पुण्यतिथि मनाई गई
नशा मुक्त भारत के प्रधान कार्यालय मानसी में रविवार की दोपहर दो बजे नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में नशा मुक्ति आंदोलन के योद्धा राजस्थान निवासी पुर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा के 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर शिवशंकर आर्य।