मानसी: मानसी बाजार में बाइक की टक्कर से एक महिला घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसी बाजार में शुक्रवार की शाम चार बजे मानसी काली मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जा रही एक महिला को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।