मानसी: अरैया के बिजली मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
मानसी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र के अरैया वार्ड संख्या चार के जख्मी बिजली मिस्त्री की इलाज के दौरान सोमवार को 3:00 बजे पटना स्थित अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बिजली मिस्त्री की पहचान अजय पासवान के रूप में की गईहै। बताया जा रहा है कि बिजली मिस्त्री बीते 26 अक्टूबर को नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली पोल पर चढ़कर किसी कार्य को निष्पादित कर रहा था।