मुसाफिरखाना: जगदीशपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 1 अभियुक्त को अलमापुर अंडरपास के पास से किया गिरफ्तार।
अमेठी जनपद के थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान में मु0अ0सं0 08/24 धारा 406,420,467,468,471 थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त विजय कुमार यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी ग्राम अलमापुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को अलमापुर अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाई की जा रही है।