स्वतंत्रता दिवस समारोह — Morning Joggers Club, पांवटा साहिब
पांवटा साहिब। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर Morning Joggers Club के सदस्यों द्वारा पार्क में तिरंगा फहराकर देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। यह अवसर क्लब के सभी सदस्यों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय रहा।
प्रभु की कृपा से पार्क में तिरंगा फहराने का जो संकल्प लिया गया था, वह आज साकार हुआ। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित एवं वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर बुजुर्गों अरविंद गोयल, जसवंत सिंह एवं कुलवंत सिंह चौधरी ने अपनी उपस्थिति से सभी का उत्साह बढ़ाया। उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सभी सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में
उपस्थित सभी साथियों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया। सदस्यों ने कहा कि पार्क में लहराता तिरंगा केवल राष्ट्र की आन-बान-शान का प्रतीक नहीं, बल्कि सभी के दिलों में देशभक्ति, एकता, भाईचारे और सेवा की भावना को सदैव ऊंचा रखने की प्रेरणा है।
Morning Joggers Club के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी अपने शहर, समाज और पर्यावरण के हित में सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करते रहेंगे।