शिकोहाबाद: डीएम रमेश रंजन ने पुलिस प्रांगण स्थित सभागार कक्ष में ग्राम प्रधानों के साथ कार्यशाला की, सरकारी योजनाओं पर दी जानकारी
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा पुलिस प्रांगण स्थित सभागार कक्ष में गुरूवार दोपहर तीन बजे करीबन जनपद के सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और कन्या सुमंगला योजना सहित कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।