शिकोहाबाद: चौकी दिहुली भवन का जीर्णोद्धार संपन्न, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने किया लोकार्पण
थाना जसराना की चौकी दिहुली के जीर्णोद्धार कार्य के पूर्ण होने पर बुधवार शाम 5 बजे क़रीबन इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में चौकी प्रभारी उ0नि0 पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जसराना, थाना प्रभारी जसराना सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।