शिकोहाबाद: हाईवे रोड एनएच 19 सांती पुल के पास सड़क हादसे में एक बच्ची की हुई मौत, भाभी-देवर हुए घायल
गांव लोहियापुर निवासी 25 वर्षीय कीर्ति पत्नी अनुराग अपने देवर विवक व एक वर्षीय बेटी अनु संग नोयडा से वैगनार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। थाना मक्खनपुर क्षेत्र हाईवे रोड एनएच 19 सांती पुल के पास गुरूवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कट मार दिया। वैगनार को विवेक चला रहा था बचाने का प्रयास किया, परंतु तब तक हादसा हो गया जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई।