बिहार सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत समाहरणालय, बेगूसराय में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं अन्य विभागीय शिकायतों सहित कुल 32 आवेदन प्रस्तुत किए।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार , प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद एवं विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@iprdbihar
#easeofliving
#begusarai
2 views | Begusarai, Bihar | Jun 22, 2026