पटना ग्रामीण: बाईपास थाना इलाके में मोबिल स्टोर रूम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात मोबिल स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे स्टोर रूम को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चारों ओर धुंआ फैल गया।घरों से निकलकर लोग भागने लगे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।