पिंड्रा: बड़गांव में डेकोरेशन गोदाम में हुई चोरी, गोकुलपुर में सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में गोकलपुर गांव स्थित एक डेकोरेशन गोदाम में बैटरी चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध के आधार पर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।