धमदाहा: अवैध संबंध के चलते कहवा देवी की हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
धमदाहा :- भवानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे गड्ढे से बरामद कहवा देवी के शव मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के पति कपिलदेव शर्मा ने अवैध संबंध को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में पाँच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 97/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।