नवाबगंज: बाराबंकी में एएसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली, निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बाराबंकी में मंगलवार करीब 8 बजे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में मंगलवार की परेड की सलामी ली गई, तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई।