बागपत: राष्ट्र वदंना चौक, बागपत पर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बुलेट सवार युवक का ₹27,500 का चालान कर किया सीज
Baghpat, Bagpat | May 19, 2026 मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बुलेट सवार युवक विनोद निवासी सीलमपुर दिल्ली को रोककर जांच की गई। जांच में युवक मांगने पर ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही वह बिना वैध लाइसेंस और बिना बीमा के वाहन चलाता मिला।