सिवनी: सिवनी में वॉल्व मैन सह पंप ऑपरेटर प्रशिक्षण का शुभारंभ, कलेक्टर शीतला पटले ने किया उद्घाटन
Seoni, Seoni | Apr 9, 2026 सिवनी में मध्यप्रदेश जल निगम के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय वॉल्व मैन सह पंप ऑपरेटर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने किया। गुरुवार को इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण जल आपूर्ति व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए तकनीकी दक्षता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।