नवरात्रि पर्व को लेकर शाहनगर थाने में शांति समिति की बैठक, नवागत SDOP शिवा पाठक ने दिए सौहार्दपूर्ण आयोजन के निर्देश
शाहनगर/पन्ना ,, आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शाहनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पवई की नवागत SDOP शिवा पाठक विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान शाहनगर क्षेत्र के सरपंच एवं उनके प्रतिनिधियों सहित विभिन्न दुर्गा समितियों के पदाधिकारी और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने दुर्गा समितियों के प्रतिनिधियों से आयोजन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।
नवागत SDOP शिवा पाठक ने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का पर्व है। सभी समितियां और क्षेत्रवासी मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं। थाना प्रभारी शाहनगर उप निरीक्षक रवि सिंह जादोन ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न हो, जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो या क्षेत्र की शांति प्रभावित हो।
बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों और साउंड सिस्टम के उपयोग को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। पुलिस की ओर से समितियों से अपील की गई कि साउंड सर्विस का उपयोग निर्धारित एवं उचित आवाज में ही किया जाए तथा ध्वनि के कारण आम लोगों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों, विवाद करने वालों और क्षेत्र में अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वही बिजली विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व पर बिजली व्यवस्था को सुगम बनाए रखें,
बैठक में मौजूद सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी पुलिस प्रशासन को नवरात्रि पर्व के दौरान पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही।
शांति समिति की इस बैठक का उद्देश्य नवरात्रि पर्व के दौरान शाहनगर क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करना और श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ नवरात्रि पर्व मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
रिपोर्ट — धीरज बेन, शाहनगर, पन्ना
#ShahNagar #Pawai #SDOPShivaPathak #ShivaPathak #ShahNagarPolice #PannaPolice #PannaNews #Navratri #Navratri2026 #ShantiSamiti #ShantiSamitiMeeting #DurgaPuja #DurgaCommittee #NavratriFestival #LawAndOrder #PoliceAction #ShahNagarNews #MadhyaPradeshNews #MPNews #News19Madhyapradesh #DheerajBen