पोहरी: पोहरी में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, रूढ़िवादी सोच बदलने आगे आए पुरुष
Pohri, Shivpuri | May 30, 2026 30 मई से 7 जून 2026 तक ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य व पोषण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकास संवाद संस्था द्वारा चाइल्ड राइट्स एंड यू (क्राई) के सहयोग से पोहरी ब्लॉक में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ब्लॉक के 20 गांवों मे'समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन परियोजना' के अंतर्गत शनिवार दोपहर 2:30 बजे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।