कोरांव: तरांव में जेबी इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर गैस लदे ट्रक के डाले से दबकर मजदूर की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोरांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव में स्थित जेबी इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर एक मजदूर की गैस लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। मृतक की पहचान तरांव निवासी रविंद्र राय (25) पुत्र जंग बहादुर के रूप में हुई है। रविंद्र गोदाम पर गैस सिलेंडरों की लोडिंग और अनलोडिंग का काम करता था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे हादसा हुआ।