अमरोहा: जिले में कल से शुरू होंगे नवरात्र, डीएम ने मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुलिस को दिए निर्देश
Amroha, Amroha | Apr 9, 2024 आगामी त्यौहारों को लेकर अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी भी काफी अलर्ट हैं। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंदिरों पर साफ-सफाई कराई गई है।डीएम ने कहा कि काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर आकर पूजा-अर्चना करते हैं।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिरों पर पुलिस भी तैनात की जाएगी।