अमरोहा: भारतीय किसान यूनियन ने चंद्रपाल को बनाया अमरोहा जिला अध्यक्ष बोले किसानों की आवाज करूंगा बुलंद समर्थकों में खुशी की लहर
Amroha, Amroha | Apr 8, 2024 गांव कैलबकरी के रहने वाले चंद्रपाल पुत्र रघुवीर सिंह को भारतीय किसान यूनियन ने अमरोहा जिला अध्यक्ष बनाया है। चंद्रपाल के जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वही लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस दौरान चंद्रपाल ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करूंगा और किसानों के हित के लिए किसानों की आवाज बुलंद करूंगा।