डिंडौरी: विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने पीएम के सोना न खरीदने के बयान पर सरकार को घेरा
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा भाषण के दौरान सोना ना खरीदने के वक्तव्य को सोशल मीडिया में सोमवार सुबह 10:50 पर वायरल करते हुए कहा की सरकार अपनी नाकामी छुपाने का काम कर रही है । विधायक ओमकार ने कहा कि जब अस्पताल के बिल आता हैं किसानों को जब खेती घाटा होता है तो वही सोना काम आता है और आप चाहते हैं कि जनता अपनी सुरक्षा छोड दे ।