आगरा: ताजमहल में शाहजहां का 371वां उर्स शुरू, असली कब्र खुलीं, 17 जनवरी को होगी मुफ्त एंट्री
Agra, Agra | Jan 15, 2026 आगरा में ताजमहल में शाहजहां का 371वां तीन दिवसीय उर्स शुरू हो गया है। आज गुस्ल की रस्म के साथ तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें खोली गईं। उर्स के दौरान 17 जनवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पर्यटकों के लिए मुफ्त प्रवेश रहेगा। उर्स में संदल, चादरपोशी, कब्बाली और दुआओं का आयोजन किया जाएगा।